राणापुर: तीन दिन से लापता छह वर्षीय बालक की तालाब से मिली लाश

0
2
Ranapur

राणापुर (Ranapur) नगर के अति प्रसिद्ध राणा सागर तालाब में छह वर्षीय बच्चे की लाश मिली है। राणापुर (Ranapur) नगर में तीन दिन से विष्णु नाम के बालक, पिता शांतिलाल बिलावल उम्र छह वर्ष लापता था। जिसकी सूचना लिखित में परिवार जनों द्वारा थाने पर आवेदन के जरिए दी गई।

आज बच्चे की लाश फूलने के कारण तालाब से बाहर दिखी। मोहल्ले वासियों ने जेसे ही बच्चे की लाश देखी उनमे, अफरा तफरी मच गई । मौके पर बच्चे के परिवार वाले पहुंचे। मौके पर कई नगर वासी एकत्रित हुए। वही राणापुर थाने से टीम पहुंची व बच्चे को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता चल पायेगा कि यह कोई हादसा था या फिर बच्चे की हत्या की गयी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here