सम्पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम परिसर में निर्माण कार्य के दौरान हुई सुपरवाइजर की मौत

0
Sampurnanand Sports Stadium

वाराणसी (Varansi) के सिगरा स्थित सम्पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम (Sampurnanand Sports Stadium) परिसर में निर्माण कार्य के दौरान 25 वर्षीय सुपरवाइजर राजकिशोर झा की मौत हो गई। इस घटना से स्टेडियम में अफरातफरी मच गई। इस घटना से वहां काम कर रहे मजदूरों में आक्रोश व्याप्त हो गया। लोगों के आक्रोश को देखते हुए हाइड्रा छोड़कर उसका चालक भाग निकला। इस मामले में प्रोजेक्ट मैनेजर की तहरीर पर मौके से फरार हाइड्रा के ड्राइवर के खिलाफ सिगरा थाने में धारा 279/304 ए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि स्टेडियम (Sampurnanand Sports Stadium) में काफी दिनों से निर्माण कार्य चल रहा है। झारखंड के रांगा साहेबगंज थाना क्षेत्र के निवासी मनोज झा का बेटा राजकिशोर कार्यदायी संस्था का सुपरवाइजर था। कार्य के दौरान हाइड्रा का चालक वाहन को आगे-पीछे कर रहा था। इसी दौरान राजकिशोर हाइड्रा की चपेट में आ गया। वह कम्पनी में छह माह से काम कर रहा था। कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर शाकुंम्भरी नंदन संथालिया ने बताया कि निर्माण कार्य मानक के अनुरूप हो रहे हैं। स्टेडियम में पाइलिंग का काम हो रहा था। इस दौरान हाइड्रा की चपेट में आ जाने से दुभाग्यपूर्ण घटना हो गई। मृत राजकिशोर के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। कम्पनी की ओर से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here