‘मेरा पिया घर आया’ गाने का टीजर रिलीज

सनी लियोनी हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के आइकॉनिक सॉन्ग मेरा पिया घर आया की रीमेक करने जा रही हैं।

0
Mera Piya Ghar Aaya

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी फिल्मों में आइटम सॉन्ग के लिए काफी मशहूर हैं। इतना ही नहीं कई म्यूजिक वीडियो में सनी लियोनी अपने किलर डांस मूव्स से महफिल लूट चुकी हैं। इस बार सनी लियोनी हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के आइकॉनिक सॉन्ग मेरा पिया घर आया की रीमेक करने जा रही हैं। इस गाने का टीजर भी सामने आ गया है।

ऐसे में करीब 28 साल बाद एक्ट्रेस सनी लियोनी ‘मेरा पिया घर आया’ का रीमेक लेकर आ रही हैं। गुरुवार को ‘मेरा पिया घर आया 2.0’ का टीजर रिलीज किया गया है। सनी लियोनी का नाम बॉलीवुड फिल्मों में आइटम नंबर्स के लिए काफी जाना जाता है। इतना ही नहीं कई म्यूजिक वीडियो में भी सनी लियोनी ने अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। इस बीच अब सनी लियोनी ने बॉलीवुड सुपरस्टार माधुरी दीक्षित के सुपरहिट सॉन्ग ‘मेरा पिया घर आया’ का रीमेक किया है।

अभिनेत्री सनी लियोनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘मेरा पिया घर आया 2.0’ का लेटेस्ट टीजर शेयर किया है। इस टीजर वीडियो में ये जानकारी दी गई है कि माधुरी दीक्षित को स्पेशल ट्रिब्यूट के तौर पर हम ‘मेरा पिया घर आया 2.0’ लेकर आ रहे हैं। सनी लियोनी के अपकमिंग आइटम सॉन्ग ‘मेरा पिया घर आया 2.0’ के टीजर को देखने के बाद फैंस गाने की रिलीज का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here