मन की बात के 100वें एपिसोड का प्रसारण संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में भी होगा

मन की बात रेडियो कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम लोगों से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करते हैं।

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात (Mann Ki Baat) के 100वें एपिसोड का प्रसारण संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम का 100 एपिसोड रविवार 30 अप्रैल को प्रसारित होगा। इस खास मौके पर माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स (Bill Gates) ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को बधाई दी है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, “मन की बात (Mann Ki Baat) ने महिलाओं के आर्थिक, सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, स्वच्छता और अन्य मुद्दों पर विकास के क्षेत्र में जागरूक किया है।” वही इस ऐतिहासिक क्षण पर यूएन ने ट्वीट पर कहा कि, “ऐतिहासिक क्षण के लिए तैयार हो जाइए। पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 100वां एपिसोड का लाइव प्रसारण @UN मुख्यालय में ट्रस्टीशिप काउंसिल चैंबर में भी दिखाया जाएगा।”

मन की बात (Mann Ki Baat) के 100वां एपिसोड का लाइव प्रसारण भारतीय समयनुसार 30 अप्रैल को सुबह के 11 बजे होगा, तब न्यू यॉर्क में डेढ़ बज रहा होगा। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में रविवार को इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ऐतिहासिक और अभूतपूर्व होगा।

वही न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास, सामुदायिक संगठन के साथ मिलकर भारतीय-अमेरिकी और प्रवासी समुदाय के लिए न्यू जर्सी में रविवार डेढ़ बजे इस कार्यक्रम की मेजबानी करेंगे।

उन्होंने कहा, “रविवार 30 अप्रैल डेढ़ बजे मन की बात देखना भूलना मत। इस कार्यक्रम के 100वें एपिसोड के लिए मिलकर जश्न मनाएंगे। पीएम मोदी भारतीय और प्रवासियों और दुनिया के श्रोताओं से जुड़ेंगे।”

मन की बात रेडियो कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम लोगों से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करते हैं। इस कार्यक्रम का पहला प्रसारण तीन अक्तूबर 2014 में हुआ था। इसका प्रसारण हर महीने के आखिरी रविवार को ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन में होता है। वहीं 100वां एपिसोड 30 अप्रैल रविवार को होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here