रामलला की अचल मूर्ति का निर्माण कार्य आज से हुआ शुरू

रामसेवकपुरम में बुधवार को शुभ मुहूर्त में वैदिक आचार्यों ने कर्नाटक की श्याम शिला का पूजन अर्चन कर मूर्ति निर्माण का कार्य प्रारंभ किया।

0

अयोध्या में रामलला (Ramlala) की अचल मूर्ति का निर्माण आज से यानि बुधवार को पूजा-अर्चना के साथ शुरू कर दिया गया है। रामसेवकपुरम में बुधवार को शुभ मुहूर्त में वैदिक आचार्यों ने कर्नाटक की श्याम शिला का पूजन अर्चन कर मूर्ति निर्माण का कार्य शुरू किया।

कारसेवकपुरम वेद विद्यालय के प्राचार्य पंडित इंद्र देव मिश्र के आचार्यत्व में वैदिक पंडितों ने सुबह 11 बजकर 57 मिनट पर विधि-विधान से श्याम शिला की पूजा अर्चना की। श्रीराम जन्मभूमि में श्री रामलला (Ramlala) की अचल मूर्ति की स्थापना की गयी। यह मूर्ति 52 इंच की होगी। फाउंडेशन लेकर मूर्ति की कुल ऊंचाई करीब आठ फीट हो जाएगी।

अस्थाई गर्भगृह में वर्तमान में पूजित रामलला सहित चारों भाइयों की मूर्ति को मंदिर में उत्सव मूर्ति के रूप में स्थापित किया जाएगा। जबकि रामलला की अचल मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। मूर्ति के निर्माण में कर्नाटक के 5 कारीगर लगाए गए हैं। मूर्ति का निर्माण कार्य 4 से 5 महीने में पूर्ण हो जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here