Earthquake के कारण कांपी न्यूजीलैंड की धरती

शनिवार को न्यूज़ीलैंड में केर्माडेक द्वीप क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

0
6

Earthquake: न्यूजीलैंड (New Zealand) में शनिवार (4 मार्च) को भूकंप के तेज झटके आने के बाद लोगों के बीच अफरा – तफरी मच गई है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.9 मापी गई है। पीटीडब्ल्यूसी के अनुसार, 6.9 तीव्रता का भूकंप न्यूजीलैंड के सुदूर उत्तर में प्रशांत क्षेत्र में आया। इस सुनामी को लेकर फिलहाल कोई खतरा नहीं बताया गया है। भूकंप से जानमाल के नुकसान को लेकर कोई खबर नही आयी है।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार (4 मार्च) को न्यूज़ीलैंड (New-Zealand) में केर्माडेक द्वीप क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। यूरोपीय भूमध्य भूकंपीय केंद्र (EMSC) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 6.6 मापी गई है। भूकंप 183 किमी (113.71 मील) की गहराई पर था।

बता दे कि, इससे पहले पिछले महीने भी न्यूजीलैंड में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। न्यूजीलैंड में 15 फरवरी दोपहर को 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप की गतिविधियों को लेकर जानकारी देने वाली एजेंसी EMSC ने बताया था कि, न्यूजीलैंड में लोअर हट से करीब 78 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में भूकंप के झटके आए थे। हालांकि, भूकंप से इस दौरान भी कोई नुकसान की खबर सामने नहीं आयी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here