फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की पत्नी अभिनेत्री पल्लवी जोशी एक बड़े हादसे का शिकार हो गयी है| बता दें कि, अभिनेत्री हैदराबाद में अपनी नई फिल्म, ‘द वैक्सीन वॉर’ की शूटिंग कर रही थीं जब इन्हें एक गाड़ी ने टक्कर मार दी| जिसके बाद अभिनेत्री को आनन- फानन में पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहा उनका इलाज हो रहा है|
पल्लवी जोशी को गाड़ी ने मारी टक्कर
‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म की एक्ट्रेस और फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की पत्नी पल्लवी जोशी को उनकी नई फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ के फिल्म सेट पर एक गाड़ी ने टक्कर मार दी| एक्ट्रेस अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में कर रही हैं|
अभिनेत्री पहले से है काफी बेहतर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक गाड़ी कंट्रोल खो बैठी जिसके चलते उसने एक्ट्रेस पल्लवी जोशी को टक्कर मार दी| अभिनेत्री को ज्यादा चोट नहीं आई है क्योंकि उन्होंने टक्कर लगने के बाद भी पहले शॉट दिया और उसके बाद एक नजदीकी अस्पताल में अपना इलाज करवाने गईं| मिली जानकारी के मुताबिक, अब पल्लवी जोशी पहले से काफी बेहतर हैं और जल्द ही वो अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाएँगी|
‘The Vaccine War’ सच्ची घटना पर आधारित मूवी है
बता दें कि, अभिनेत्री पल्लवी जोशी अपने पति, विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ पर काम कर रही हैं, वो एक रियल स्टोरी पर आधारित फिल्म है| यह मूवी कोरोना महामारी से सम्बंधित है|
जब कोविड के समय में वैक्सीन्स को लेकर लोगों को जो परेशानी हुई है, उसपर आधारित है| इस फिल्म में पल्ल्वी जोशी के अलावा अभिनेता अनुपम खेर और नाना पाटेकर भी अहम किरदार में है|






