भूकम्प के तेज़ झटको से डोल गयी जम्मू-कश्मीर की धरती

0
earthquake

जम्मू-कश्मीर में आज सुबह यानि 2 जनवरी को भूकंप के झटके लोगो ने महसूस किए है। दिन में करीब 11 बजकर 33 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। वही भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.9 दर्ज की गई है। जहाँ भूकंप की गहराई 5 किलोमीटर अंदर की तरफ दर्ज की गई।

वही इससे पहले यानि एक जनवरी को जापान में भूकम्प आया। जिसकी तीव्रता 7.5 दर्ज की गयी थी। इस घटना में करीब 13 लोगों की मौत हो गई और 155 लोगों के फंसे होने की आशंका हैं।यह जानकारी एनएचके वर्ल्ड ने दी।

जाने कैसे आता भूकम्प

वैज्ञानिक रूप से समझने के लिए हमें पृथ्‍वी की संरचना को समझना होगा। पृथ्‍वी टैक्टोनिक प्लेटों पर स्थित है। इसके नीचे तरल पदार्थ लावा है और इस पर टैक्टोनिक प्लेट्स तैरती रहती हैं। कई बार ये प्लेट्स आपस में टकरा जाती हैं। जहाँ बार-बार टकराने से कई बार प्लेट्स के कोने मुड़ जाते हैं और ज्‍यादा दबाव पड़ने पर ये प्‍लेट्स टूटने लगती हैं। ऐसे में नीचे से निकली ऊर्जा बाहर की ओर निकलने का रास्‍ता खोजती है। जब इससे डिस्‍टर्बेंस बनता है तो इसके बाद भूकंप आता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here