अमरोहा में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, सीसीटीवी में घटना कैद

0

यूपी के अमरोहा (Amroha) में दिनदहाड़े बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। जिसके बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों की देखरेख में घायल का इलाज किया जा रहा है।

युवक को गोली मारे जाने के बाद मची भगदड़

अमरोहा (Amroha) में दिनदहाड़े एक युवक को गोली मारे जाने का मामला सामने आया है। जहां दो बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। वहीं घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। दरअसल बताते चलें कि मामला गजरौला थाना क्षेत्र के अंतर्गत का है। यहां पर दिनदहाड़े दो बदमाश आए और उन्होंने एक युवक को गोली मार दी। युवक को गोली मारे जाने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे। वही गोली कांड की खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जहां पूरे मामले को गंभीरता से लेना शुरू किया।

बदमाशों ने इंटर कॉलेज के पीटीआई को मारी गोली

गजरौला इलाके के सब्जी मंडी में जिस युवक को गोली मारी गई उसके बारे में पता चला कि वह एक इंटर कॉलेज में पीटीआई के पद पर तैनात था। जिसको बदमाशों ने गोली मार दी। पीटीआई को गोली मारे जाने के बाद पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी की सब्जी मंडी में एक युवक को गोली मार दी गई। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद हमारी पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां पर घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। हमारी पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है जिसको लेकर अलग-अलग टीमों को गठित कर दिया गया है। जल्द ही बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here