अलीगढ़: बच्चों के विवाद में छिड़ गई जंग, जमकर चले लाठी-डंडे

0
Beating

यूपी के अलीगढ़ (Aligarh) में बच्चों के विवाद में परिवार के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर एक दूसरे के ऊपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिससे कई लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बच्चों के बीच हुए विवाद मे बड़ों में छिड़ी जंग

अलीगढ़ (Aligarh) जिले में बच्चों के बीच खेल-खेल में एक विवाद हो गया और विवाद इस कदर बढ़ गया कि परिवार के लोग इस विवाद में कूद गए और एक दूसरे के ऊपर लाठी डंडों से हमला करने लगे। जिससे कई लोग घायल हो गए। दरअसल बताते चलें कि मामला थाना रोरावर इलाके के मामूदनगर में बच्चों बच्चों के बीच किसी सामान को लेकर हुए विवाद के बाद एक पक्ष के दबंग लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर लाठी डंडों लोहे की रोड से हमला बोलते हुए जमकर मारपीट कर पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। दबंग परिवार के लोगों द्वारा घर में घुसकर किए गए हमले में दूसरे पक्ष की महिलाएं समेत परिवार के कई लोग पत्थर लगने से घायल होते हुए गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मारपीट की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

रोरावर थाना क्षेत्र के मामूदनगर मे बच्चों के कहासुनी के बाद परिवार के लोग सामने आ गए जहां पर एक दूसरे के ऊपर जमकर लाठी-डंडों से हमला हो गया। इस घटना की जानकारी जैसी ही पुलिस को हुई तो पुलिस मौके पर पहुंचे। जहां पर कई लोग घायल अवस्था में पड़े हुए थे। जिनको अस्पताल में भर्ती करने के लिए एंबुलेंस को मौके पर बुलाया और घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी का कहना है कि पूरे मामले को पुलिस गंभीरता के साथ ले रही है जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here