कन्नौज: बाइक फिसलने से तीन युवक हुए घायल, एक की हालत नाजुक

0
Accident

यूपी के कन्नौज में बाइक पर सवार होकर जा रहे तीन लोग हादसे का शिकार हो गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर एक की हालत को गंभीर देखते हुए उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया।

मंदिर पर पूजा करने जाते समय हुआ हादसा

कन्नौज (Kannauj) जिले में एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर एक मंदिर में पूजा अर्चना करने जा रहे थे तभी तीनों लोग हादसे का शिकार हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका डॉक्टरों की देखरेख में इलाज किया जा रहा। दरअसल बताते चले कि मामला सौरिख थाना क्षेत्र के अंतर्गत का है। यहां रहने वाले तीन लोग एक मंदिर पर पूजा अर्चना करने के लिए बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक खड़नी चौकी के पास पहुंची तभी अचानक से फिसल गई जिससे तीन लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों के देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा।

गिट्टी पड़ी होने के वजह से बाइक सवार हुए हादसे का शिकार

सौरिख इलाके में बाइक फिसलने से घायल हुए लोगों के बारे में पता चला कि बाइक पर सवार तीनों लोग मंदिर पर पूजा अर्चना करने के लिए जा रहे थे तभी रास्ते में सड़क किनारे गिट्टी पड़ी होने के वजह से उनकी बाइक उस पर चढ़ गई और वह हादसे का शिकार हो गए। आसपास के लोगों का कहना है कि सड़क किनारे अतिक्रमण जमकर किया जाता है जिसकी वजह से लोग हादसों का शिकार होते हैं। इस हादसे में घायल हुए तीन लोगों में से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है जिनको उपचार के लिए कानपुर में भर्ती कराया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here