पहली बार मुंबई आया “द क्विकस्टाइल” ग्रुप

अनिल कपूर की जमकर की तारीफ़

0
8

Mumbai: पहली बार “द क्विकस्टाइल” (“The Quikstyle”) अपने प्यारे प्रशंसकों से मिलने और बधाई देने के लिए मुंबई आया है। नॉर्वेजियन हिप-हॉप डांस ग्रुप “द क्विकस्टाइल” (“The Quikstyle”) भारत में तब वायरल हो गया, जब इस समूह ने फिल्म ‘बार बार देखो’ के प्रसिद्ध बॉलीवुड गीत ‘काला चश्मा’ पर अपनी परफॉर्मेंस का एक वीडियो जारी किया। इस डांस ग्रुप ने अशर, बीटीएस और एलन वॉकर जैसे बड़े नामों के साथ काम किया है।

अनिल कपूर के साथ सांझा की वीडियो

“द क्विकस्टाइल” (“The Quikstyle”) की अनिल कपूर के साथ वायरल हुए एक वीडियो को लोगों ने खूब प्यार दिया। अनिल कपूर के साथ काम करने के अपने अनुभव को शेयर करते हुए उन्होंने कहा, “अनिल कपूर एक महान आदमी। वह बहुत सुंदर आदमी है। अनिल कपूर बहुत प्यारे है। उन्होंने हम सभी को व्यक्तिगत रूप से इतना प्यार दिया। हमने सैर की और बिना प्लानिंग के साथ में फनी वीडियो बनाए।”

मुंबई का अनुभव

मुंबई में अपने अनुभवो के बारे में बात करते हुए ग्रुप ने कहा, “अद्भुत! यहाँ का खाना बहुत अच्छा है, सबसे अद्भुत लोग, हर कोई बहुत प्यार करता है। हम घर जैसा महसूस करते हैं, हमे पॉजिटिव ऊर्जा मिली है।” शहर में रहते हुए हमने बहुत सारे अनुभव प्राप्त किये है। उन्होंने कहा, “कल रात हमने लोकल ट्रेन ली और ट्रेन में लोग हमारे लिए बहुत अच्छे थे। हम ट्रेन में नाचने लगे, सब कुछ चलचित्र जैसा लगता है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here