रामपुर का शाही परिवार पहुंचा शोकसभा में

0

उत्तर प्रदेश: रामपुर (Rampur) रियासत के अंतिम शासक नवाब रजा अली खान के बड़े पोते नवाब मोहम्मद अली खान उर्फ मुराद मियां एवं शहजादी निगहत बी शहर स्थित मोरी गेट पर हुई। उनके करीबी की मौत की शोकसभा में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान शाही परिवार ने मृतक के परिजनों के साथ मिलकर उनका दुख बांटा और ढांढस भी बँधाया। दोनों भाई बहनों का इस अवसर पर कहना था कि वह सुख दुख में रामपुर वासियों के साथ हमेशा खड़े हैं क्योंकि उनके पुरखों की यहां पर रियासत रही है, जिस कारण जनपद के सभी लोग उनके परिवार का हिस्सा है। जैसे ही उनको किसी के दुख की खबर मिलती है, वह वैसे ही शामिल होकर अपनेपन का एहसास करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भले ही वह रामपुर (Rampur) से बाहर रहते हो लेकिन उनका जनपद वासियों से दिली रिश्ता है और जो हमेशा कायम रहेगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here