दिल्ली में मेयर चुनाव के पहले हुआ हड़कंप, लोगो ने जमकर किये नारेबाजी

दिल्ली में MCD के मेयर, डिप्टी मेयर और स्थायी समति के लिए सदस्य चुनाव के पहले आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने हड़कंप मचाया|

0
19

दिल्ली में MCD के मेयर, डिप्टी मेयर और स्थायी समति के लिए सदस्य चुनाव के पहले आप (AAP) के पार्षदों ने हड़कंप मचाया| ये मनोनीत सदस्यों की शपथ का विरोध कर रहे हैं। AAP के पार्षदों ने पीठासीन अधिकारी का घेराव किया और हंगामा मचाया|

इस दौरान वे बीजेपी के सदस्यों से भिड़ गए। जिसके बाद चुनाव की प्रक्रिया को कुछ समय के लिए रोक दिया गया| उधर, कांग्रेस ने मेयर चुनाव में हिस्सा लेने का फैसला किया है। जहां सबसे पहले नवनिर्वाचित पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।

जिसके बाद बैलेट पेपर के द्वारा मेयर व डिप्टी मेयर का चुनाव होगा। मेयर के चुनाव में 273 मेंबर्स वोट डालेंगे। बहुमत के लिए 133 का आंकड़ा चाहिए। AAP के पास 150 तो वही बजेपी के पास 113 वोट हैं।

AAP के पार्षदों का कहना है कि मनोनीत सदस्यों की शपथ पहले नहीं होती है| परन्तु भाजपा चीज़ो को चेंग कर रही है| भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा कि, आम आदमी पार्टी के नेताओं को नियमों की जानकारी नहीं है। इसलिए वह हड़कंप मचा रहे हैं। जब वे बहुमत में हैं, तो वे क्यों डरते हैं? यही काम आप (AAP) सांसद राज्यसभा में भी करते हैं।

बीजेपी और AAP ने एक-दूसरे पर हंगामा करने का आरोप लगाया

संजय सिंह ने कहा कि, भाजपा ने AAP पार्षदों पर हमला किया है| AAP सांसद संजय सिंह ने बोला कि, ‘मनोनीत सदस्यों की पहले शपथ नहीं होती है, लेकिन बीजेपी चीज़ो को बदल रही है| उनके लोग हमारे पार्षदों को सदन के भीतर घुसकर लड़ाई -झगड़े कर रहे है|

संजय सिंह ने सवाल करते कहा कि, दिल्ली की जनता ने इलेक्शन में बीजेपी को हरा दिया| तब क्या उनके नेता हमारे पार्टी के लोगो को मारेंगे|’

वहीं, दूसरी तरफ बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहाँ कि, केंद्र में हमारी पार्टी सत्ता में है और MCD में हमारे नंबर ठीक हैं। इसके बाद भी हमारे साथ गुंडागर्दी हो रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने सदन को गुंडागर्दी का अखाड़ा बना दिया है, क्योंकि उन्हें भय है कि मेयर की वोटिंग में उनके पार्षद ही साथ नहीं देंगे।

मेयर और डिप्टी मेयर के लिए इन नेताओ को मैदान में उतारा गया है

मेयर के लिए आम आदमी पार्टी की तरफ से शैली ओबेरॉय मैदान में उतरी है| जबकि बीजेपी की तरफ से रेखा गुप्ता मेयर के लिए फील्ड में उतरी है| वहीं, डिप्टी मेयर के लिए आम आदमी पार्टी ने मोहम्मद इकबाल को उम्मीदवार बनाया है। जबकि बीजेपी ने कमल बागड़ी को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है।

बता दे कि, इस चुनाव के लिए कलर कोड भी लगाया गया है| जिसमे सफ़ेद, हरा और गुलाबी रंग के बैलेट पेपर का उपयोग किया जाएगा। जिसमे मेयर के लिए सफ़ेद बैलेट पेपर से वोट डाले जाएंगे। जबकि डिप्टी मेयर चुनाव के लिए ग्रीन बैलट पेपर और स्टैंडिंग कमेटी के मेंबर्स के लिए गुलाबी बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया जायेगा|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here