चोरों ने ज्यादा सामान चुरा लिया, मदद के लिए बुलाया पुलिस को

चोरी की ऐसी घटना जिसके बारे में जानकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे।

0
36

चोरी अक्सर हर देश में होती है। हर देश में हर दिन होने वाली चोरी की घटनाओं की संख्या की कोई गिनती नहीं है। उन चोरियों में कुछ ऐसी चोरी की घटनाएं भी होती है। जिसे सुन होश उड़ जाते हैं। आपने चोरी की कई घटनाओं के बारे में सुना होगा। आज हम आपको एक ऐसी चोरी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आपको लगेगा कि चोर ने अपनी ही पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली है।

चोरी करने के बाद पुलिस को क्यों कॉल किया?

चोरी की यह घटना अमेरिका के फ्लोरिडा में हुई। जहां चोरों ने चोरी करने के बाद पुलिस को बुला लिया। घर में चोरों ने जमकर चोरी की। चोरी करते-करते वह यह भूल गए कि उन्होंने अपनी क्षमता से अधिक चोरी की है। चोरों ने इतना सामान चुरा लिया कि वे उसे ले जाने में पूरी तरह असमर्थ थे। चोरों ने हिम्मत जुटाकर पुलिस को फोन कर मदद मांगी।

पूरी कहानी क्या है?

अब आइए जानते हैं कि आखिर पूरी कहानी क्या है? इस घटना को अंजाम देने वाले चोर कपल थे। घर खाली देखकर दंपती के मन में आया कि घर में कोई नहीं है। तो चोरी क्यों नहीं करते। घर में घुसते ही जो सामान मिला उसे बटोरने लगे, पर सामान अधिक हो गया। दोनों पति पत्नी के सामने चुनौती थी कि चोरी का सामान यहां से कैसे ले जाएं। तभी महिला चोर ने अपने दिमाग का इस्तेमाल करते हुए पुलिस को फोन कर दिया। उसने 991 पर फोन किया। महिला ने सोचा कि पुलिस की मदद से सामान निकलवा लिया जाएगा।

क्यो चोरी किया था?

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि जब हमारी टीम घर पहुंची तो कोई नहीं मिला। हालांकि कुछ देर बाद ही महिला चोर एक दरवाजे में छिपी नजर आई। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने पुलिस से लूटे गए सामान को एयरपोर्ट तक ले जाने में पुलिस की मदद करने को कहा था ताकि वे आसानी से शहर छोड़कर न्यूयॉर्क में वीकेंड मना सकें। फिलहाल दोनों चोरों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here