रोडवेज पर सफर करने वालो को अब इतने फीसदी की मिलेगी छूट

इसका पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के साथ शुभारंभ किया था।

0

उत्तर प्रदेश रोडवेज की राजधानी बसों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह खबर राहत देने वाली है। प्रदेश मुख्यालय से जारी आदेश के आधार पर बसों के किराये में 10 फीसदी की छूट दे दी गई है। अलीगढ़ से लखनऊ एवं दिल्ली के 1 लिए संचालित होने वाली बसों का किराया अब सामान्य बसों के बराबर कर दिया गया है। अलीगढ़ परिक्षेत्र में राजधानी बसों का संचालन होता है।

प्रदेश सरकार ने नई व्यवस्था के तहत उत्सर्जन मानक भारत स्टेज-6 (बीएस-6) वाली राजधानी बस सेवा का सभी जिला मुख्यालयों से शुरुआत की है। इसका पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के साथ शुभारंभ किया था।

जिसमें अलीगढ जिसमें अलीगढ़ से देश की राजधानी दिल्ली एवं लखनऊ तक तीन-तीन जोड़ी राजधानी एक्सप्रेस बसें संचालित की जा रही हैं। एक यात्री से सफर के बदले इस बस सेवा में 222 रुपये किराया लिया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here