Tuesday, February 8, 2022
Homeचुनाव 2022पश्चिमी यूपी की 58 सीटों पर प्रचार का आज आखिरी दिन, मैदान...

पश्चिमी यूपी की 58 सीटों पर प्रचार का आज आखिरी दिन, मैदान में कुल 623 उम्मीदवार

यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव के तहत पहले चरण का प्रचार मंगलवार शाम पांच बजे थम जाएगा। इसमें पश्चिमी यूपी के ग्यारह जिले हापुड़, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बागपत, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, शामली, अलीगढ़, मथुरा और आगरा की 58 सीटों पर दस फरवरी को मतदान होना है। इसी वजह से आज सभी पार्टियों के दिग्गज मैदान में अपना दम कम दिखाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। इस चरण में 2.27 करोड़ लोग मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन जिलों में कुल 10766 मतदान केंद्र और 25849 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
यूपी में विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद से अब तक अधिक मात्रा में अवैध शराब, मादक पदार्थ व अवैध असलहे बरामद किए जा चुके हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला के मुताबिक अब तक बहुत से लोगों को चुनाव में गड़बड़ी करने की आशंका में पाबंद किया गया है। पुलिस कार्रवाई में अब तक 59 करोड़ रुपये नकद और लगभग 34 करोड़ की अवैध शराब और 32 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं। 8.43 लाख असलहे जमा कराए गए हैं। वही 1632 असलहों के लाइसेंस रद्द किए गए हैं। वहीं आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में 928 एफआईआर (AFIR) दर्ज की गई है।

सभी नेता आज मैदान में अपना दम दिखाएंगे

विधानसभा चुनाव के पहले चरण की चुनाव 10 फरवरी को होनी है। इसी कारण से आज सभी पार्टियों के नेता मैदान में अपना दम दिखाएंगे और चुनाव का प्रचार करेंगे। वही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी यूपी के हस्तिनापुर, मथुरा और खैरागढ़ में अपनी पार्टी के पक्ष में जगह – जगह प्रचार करेंगी।अन्य कांग्रेस नेता भी उनके साथ अपने पार्टी की प्रचार करेंगे। वही सुबह ग्यारह बजे उत्तर प्रदेश के हस्तिनापुर में डोर टू डोर प्रचार करेंगी।उसके बाद अपराह्न 1:30 बजे यूपी के मथुरा के विश्राम घाट पर यमुना पूजन में सरिख होंगी और वहा जगह – जगह अपने पार्टी के समर्थन में प्रचार करेंगी।अन्य जगह पर भी प्रचार पार्ट का हिस्सा रहेंगी,और अपने पार्टी के समर्थन के लिए प्रचार अभियान का हिस्सा रहेंगी।

वही देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम पांच बजे उत्तर प्रदेश के बदायूं, संभल व रामपुर जिला की पंद्रह विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए जनसभा करेंगे। वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आज यूपी के अमरोहा, मुरादाबाद, गौतमबुद्धनगर व अन्य जगह पर विधानसभा चुनाव के लिए अपने पार्टी के पक्ष में प्रचार करेंगे। बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ आज अपराह्न डेढ़ बजे से दो बजे तक ठाकुरद्वार मुरादाबाद में जनसभा करेंगे, व चुनावी दौरे पर रहेंगे। उसके बाद शाम 4 बजे से 4:35 तक गौतमबुद्धनगर में अपने पार्टी के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे। वही देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी शाम 5 से 6 बजे तक वर्चुअल जनसभा कृष्णा इंजिनियरिंग कॉलेज गाजियाबाद में करेंगे। बता दें कि यूपी में कुल सात चरणों में चुनाव होनी है। जहां पहले चरण की चुनाव 10 फरवरी को होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments