Monday, February 7, 2022
Homeन्यूज़नेशनलहिजाब विवाद में बढ़ता जा रहा मामला, कर्नाटक के कुंडापुर में हथियार...

हिजाब विवाद में बढ़ता जा रहा मामला, कर्नाटक के कुंडापुर में हथियार के साथ दो गिरफ़्तार

हाल ही में कर्नाटक (Karnataka) के उडुपी (Udupi) जिले के सरकारी कॉलेज में कुछ छात्राओं को हिजाब पहनकर क्लास में आने से रोका गया था। बता दें कि, इसकी जानकारी जिला अधिकारियों ने दी थी। इस घटना पर भारतीय इस्लामिक संगठन के कुछ सदस्यों और कॉलेज के छात्रों ने आपत्ति जताई थी। यह घटना अब बढ़ती जा रही है। हालांकि इस हिजाब विवाद को लेकर सुलझाने के लिए छात्रों, अभिभावकों, सरकारी अधिकारियों और स्कूल प्रबंधन के बीच बैठक होनी थी, लेकिन अभी तक ऐसा हो नहीं सका। पिछले हफ्ते हुई बैठक में मौजूद लोगों के अनुसार कोई नतीजा नहीं निकल सका। वही पांच छात्राएं वहा धरने पर बैठी थी।

बता दे यह विवाद करीब एक जनवरी से ही चल रहा है। जब कर्नाटक शहर उडुपी में सरकारी प्री- यूनिवर्सिटी कॉलेज के प्रबंधन ने मुस्लिम लड़कियों को हिजाब पहनने के लिए क्लास में बैठने से रोक दिया था। कॉलेज प्रबंधक का कहना था कि, उनकी ड्रेस कॉलेज के निर्धारित मानदंडों के खिलाफ थी। कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया (Campus Front of India) के स्टेट कमेटी के सदस्य मसूद मन्ना (Msood Manna) ने ट्वीट कर कहा कि, प्रिंसिपल रुद्र गौड़ा ने छात्राओं को अभिभावकों के साथ कॉलेज बुलाया लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।

मसूद मन्ना ने इंडिया टुडे टीवी को बताया कि, ये छात्राएं अपने संवैधानिक अधिकार का पालन कर रही थीं। उन्होंने कहा कि, कॉलेज में धार्मिक भेदभाव हो रहा है। त्योहारों का आयोजन किया जाता है, लेकिन ये लड़कियां हिजाब पहनकर कक्षा में नहीं जा सकती। उन्होंने प्रधानाचार्य पर असभ्य व्यवहार करने का आरोप लगाया। उन्होंने आगे यह भी कहा कि, मीडिया से बात करने के लिए प्रबंधन द्वारा छात्राओं को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।

हिजाब विवाद बढ़ता जा रहा है

उडुपी जिले के कुंडापुर (Kundapur) में पुलिस ने सरकारी प्री यूनिवर्सिटी (Pri- University) कॉलेज के पास घातक हथियार ले जा रहे दो लड़कों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि, इसी जगह पर छात्रों का हिजाब विवाद चल रहा है, जो कि स्कूलों- कॉलेजों में हिजाब पहनने पर रोक से पैदा हुआ था। कर्नाटक में हो रहे हिजाब विवाद के कारण वहां के पुलिस ने एक बहुत बड़ी घटना को होने से बचा लिया है। दरअसल कुंडापुर में पुलिस ने सरकारी प्री यूनिवर्सिटी कालेज के पास घातक हथियार ले जाने के आरोप में दो लड़कों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार तीन और अन्य व्यक्ति पुलिस से बचकर भाग निकले है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति में एक अब्दुल मजीद और दूसरा रजब के रूप में हुई है। दोनों गिरफ्तार हुए आरोपी कर्नाटक उडुपी जिले के कुंडापुर इलाके गंगोली गांव के रहने वाले हैं। इन दोनों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि, वही हिजाब विवाद का मामला चल रहा है।

हाल ही में कॉन्ग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उठाया था मुद्दा

बसंत पंचमी पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हिजाब विवाद मामले में ट्वीट कर लिखा था, हैशटैग के साथ ‘छात्राओं के हिजाब को उनकी शिक्षा के आड़े आने देकर हम भारत की बेटियों का भविष्‍य लूट रहे हैं, मां सरस्वती सभी को ज्ञान देती हैं। वह भेद नहीं करती।’कर्नाटक में स्कूल और कालेजों में हिजाब पहनने पर रोक पर कल कांग्रेस विधायक ने भी विधानसभा में हिजाब पहनकर जाने की धमकी दी थी और वही सरकार को कार्रवाई करने की चुनौती भी दे डाली है। कांग्रेस विधायक कनीज फातिमा ने कहा कि, ‘हम हिजाब के रंग को स्कूल ड्रेस के रंग के मुताबिक करने के लिए तैयार हैं, लेकिन हिजाब पहनना बंद नहीं करेंगे। मैं विधानसभा में भी हिजाब पहनकर जाऊंगी और सरकार रोक सके तो रोक ले।’ बता दे कि, हिजाब विवाद के मामले में सबकी नजर कर्नाटक हाई कोर्ट पर भी टिकी हैं जहां मंगलवार को इस मामले पर सुनवाई होनी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments