मुंबई-नासिक हाईवे पर दर्दनाक हादसा, एक शख्स की मौत

हाईवे पर अनियंत्रित कंटेनर ने साइड में खड़े आइसक्रीम टेम्पो को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

0
accident

मुंबई-नासिक हाईवे (Mumbai-Nashik Highway) पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहाँ हाईवे पर अनियंत्रित कंटेनर ने साइड में खड़े आइसक्रीम टेम्पो को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। इस दर्दनाक टक्कर में आइसक्रीम टेम्पो के पास खड़े एक शख्स की मौत हो गई। यह पूरी घटना हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

एक कार को बचाने में कंटेनर चालक का नियंत्रण बिगड़ने के चलते ये भीषण हादसा हुआ है। इस मामले में पुलिस ने कंटेनर चालक को अरेस्ट कर लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह भीषण हादसा 8 जुलाई की रात का है।

वही एक और घटना का मामला सामने आया है। जहाँ महाराष्ट्र के जुन्नर का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया था, जिसमें पार्किंग से निकल रही एक एम्बुलेंस ने शख्स को कुचलकर मार डाला। घटना का सीसीटीवी में कैद हो गई थी। घटना 1 जुलाई की थी, जिसका सीसीटीवी फुटेज बीते दिन रविवार को सामने आया। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पार्किंग से निकल रही एम्बुलेंस ने पीछे खड़े शख्स को पहले टक्कर मारी, फिर दो बार पहिये से कुचल दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here