बलिया: दिनदहाड़े लाठी-डंडे से मारपीट कर एक किशोर को किया घायल

0

उत्तर प्रदेश: बलिया (Ballia) जनपद के सिकन्दपुर थाना क्षेत्र के बेल्थरा मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास दिनदहाड़े एक दर्जन से अधिक लड़कों द्वारा लाठी-डंडे से मारपीट कर एक किशोर को घायल कर दिया गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

मिली जानकारी के अनुसार बलिया (Ballia) जनपद के नगर के मिल्की मोहल्ला निवासी मणिकांत गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार को मेरा बेटा विनीत कुमार गुप्ता ज्ञान कुंज एकेडमी से पढ़कर छुट्टी होने के बाद स्कूल वाहन से अपने घर आ रहा था। सिकंदरपुर बेल्थरा मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप के पास जैसे ही वह बस से उतरा। पहले से घात लगाए एक दर्जन से अधिक लड़कों द्वारा जनलेवा हमला कर लाठी-डंडे से मारपीट कर मेरे पुत्र को घायल कर दिया गया। स्थानीय लोगो द्वारा शोरगुल मचाने के बाद सभी भाग गए। वही उसमे से एक लड़का अपनी ग्लैमर बाइक छोड़ कर भाग गए। मौके पर पहुची पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया गया है। वहीं तहरीर मिलने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। पुलिसिया कार्यवाही पर सवाल उठ रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here