सिद्धार्थनगर: बहन बनी भाई की दुश्मन

0
Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर (Siddharthnagar) के मोहाना थाना क्षेत्र के मधुबनी निवासी आसिफ खान ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगायी है। आसिफ खान ने आरोप लगाया कि उनकी सगी बहन सादिया तबस्सुम के साथ मिलकर सफेद पोश भू माफिया ने षड्यंत्र रचा है। आसिफ खान ने बताया कि हमारी ज़मीन पर कब्ज़ा करने के लिए भू माफिया दबाव बना रहा है। साथ ही साथ आए दिन धमकी भी दे रहा है। सफेद पोश भू माफिया मेरी बहन के साथ मिलकर मेरी पूरी जमीन पर कब्जा करना चाह रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि मेरी बहन शाजिया जालसाज किस्म की लड़की है। आसिफ ने बताया कि मैं दिल्ली में रहता हूँ। मेरी बहन साजिया मेरी माँ को भी मारना चाहती है। बहन साजिया ने माँ को धीरे धीरे इंजेक्शन देकर उनकी हालत बहुत ही ख़राब कर दी। इससे पहले भी बहन साजिया ने उनके पिता के देहांत होने के बाद माँ को मिलने वाली पी एफ और ग्रेचुटी का सारा पैसा निकाल लिया था। मेरी माँ की मानसिक और शारीरिक स्थिति बहुत ज्यादा ख़राब है। हद तो तब हो गयी जब जमीन की लालची बहन ने मेरी जिंदा माँ को घर के पीछे सागवन के बगीचे में दफनाने के लिए कब्र भी बना दी। सफेद पोश आये दिन घर खाली करने की धमकी भी दे रहे हैं। अब देखने की बात यह है कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलता है कि नही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here