इंजीनियर के खुराफाती दिमाग से उपजी आधे पहिये की साइकिल

    0
    Half wheeled bicycle

    कहते हैं आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है, लेकिन कुछ खुराफाती लोग ऐसे भी होते हैं, जिनका दिमाग कुछ अलग करने के लिए खूब दौड़ता है। वर्ष 2022 में कुछ ऐसा ही धांसू दिमाग लगाया एक इंजीनियर ने और बना डाली आधे पहिये वाली साइकिल। इस अनोखी साइकिल का आगे का पहिया तो सामान्य है, लेकिन पीछे के पहिये को आधा करके लगाया गया है। साइकिल को देखकर आपको यकीन नहीं होगा कि ये चल भी सकती है।

    अगर अब तक आप साइकिल चलाने के लिए उसके दोनों पहियों का सही-सलामत होना ज़रूरी है, तो ये धारणा एक इंजीनियर ने बदल दी है और उसने साइकिल को आधे पहिये से चला दिया है। इंजीनियर का नाम है सर्गी गोर्डीव (Sergii Gordieiev), जो एक यूट्यूबर भी हैं। वो अपने अजीबोगरीब आविष्कारों के लिए मशहूर हैं और एक और अनोखी चीज़ उन्होंने इस लिस्ट में शामिल कर दी है।

    सर्गी गोर्डीव (Sergii Gordieiev) के इस अजीबोगरीब क्रिएशन में आम साइकिलों के दो पहियों की जगह एक ही पूरा पहिया है, जबकि पीछे के पहिये आधे-आधे लगे हुए हैं। मज़े की बात ये है कि इन आधे-आधे पहियों के सहारे भी साइकिल अच्छी तरह से चल रही है। उन्होंने एक अच्छी-खासी साइकिल को काट-पीटकर अलग ही प्रोजेक्ट के तौर पर तैयार कर दिया।
    साइकिल की इससे ज्यादा अजीबोगरीब डिज़ाइन आज तक किसी ने नहीं देखी होगा।

    सर्गी ने साइकिल को बनाने के लिए उसके रिम और पहिये को आधे-आधे काटकर उसे फिनिश किया। उन्होंने आधे-आधे पहियों को पाइप के और चेन के सहारे कुछ इस तरह से जोड़ा है कि वो बिल्कुल सही क्रम में ज़मीन पर पड़कर घूमते रहें। सर्गी का कहना है कि उनकी बनाई साइकिल न सिर्फ मैदान और समतल जगहों पर बेहतरीन तरीके से चलती है, बल्कि ऊंचे-नीचे सरफेस पर भी बढ़िया काम करती है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here