जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर तेज़ बारिश के कारण रोड का एक बड़ा हिस्सा टूटा

यातायात विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि लगातार बारिश के बावजूद सड़क को साफ करने और प्रभावित हिस्सों की मरम्मत का काम चल रहा है।

0

देश की राजधानी दिल्ली एनसीआर सहित कई राज्यों में आज सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। जिस कारण मौसम भी बेहद सुहावना हो गया हैं। अब इस बीच जम्मू के श्रीनगर से बड़ी खबर सामने आयी है। दरअसल, अधिकारियों ने आज बताया कि भारी बारिश के बीच जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सड़क का एक बड़ा हिस्सा टूट गया है। रामबन जिले के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो सुरंगों को जोड़ने वाली सड़क बह गई है।

यातायात विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि लगातार बारिश के बावजूद सड़क को साफ करने और प्रभावित हिस्सों की मरम्मत का काम चल रहा है। वही समाचार एजेंसी पीटीआई ने उनके हवाले से कहा, ‘लोगों को सलाह दी जाती है कि जब तक बहाली का काम पूरा नहीं हो जाता, तब तक वे राजमार्ग पर यात्रा न करें।’

बता दे कि जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ता है। मौसम विभाग कार्यालय ने रविवार तक पूरे जम्मू-कश्मीर में गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here