पश्चिम बंगाल (West Bengal) पंचायत चुनाव के लिए आज सुबह से वोटिंग शुरू है। वही वोटिंग के दौरान कूचबिहार से एक वीडियो सामने आयी है, वो बेहद हैरान करने वाला है। जहाँ वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक व्यक्ति बैलेट बॉक्स लेकर भाग रहा है। सरेआम वोटों की चोरी का ये वीडियो पुलिस-प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। यह मामला कूचबिहार के माथाभांगा ब्लॉक 1 का है।
कूचबिहार जिले के दिनहाटा के बारानाचिना में एक मतदान केंद्र पर कथित तौर पर फर्जी मतदान से नाराज मतदाताओं ने मतपेटी में आग लगा दी। इसका भी वीडियो सामने आया है। वही पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, ‘पश्चिम बंगाल में पूरी व्यवस्था असंवैधानिक कामों में लग चुकी है। वहां की सरकार ना तो राज्यपाल के आदेश का सम्मान करती है और ना ही हाई कोर्ट के आदेश का।’
उन्होंने आगे कहा कि ‘जब स्थानीय पुलिस और प्रशासन खुद ही पक्षपाती हो जाए और राजनीतिक दृष्टि से काम करे तो इसे संवैधानिक व्यवस्था नहीं कहा जाता है। लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है मगर वहां की सरकार जनाधार खो चुकी है और इसी डर में वो हिंसक प्रवृत्ति अपना रहे हैं।’
इस बीच पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में कहा, ‘TMC के गुंडों और पुलिस की मिलीभगत है इसलिए इतनी हत्या हो रही हैं। ममता बनर्जी हिंसा के लिए जिम्मेदार हैं।’














