प्रेमिका के सामने नदी में कूदने का नाटक करना प्रेमी को पड़ा भारी

0
river

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के मिर्जापुर क्षेत्र से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रेमिका के सामने नदी में कूदने का नाटक करना प्रेमी को भारी पड़ गया। जहाँ प्रेमिका ने मजाक में प्रेमी को धक्का दे दिया। वही पुल से नीचे नदी में गिरे युवक को आसपास के लोगों ने बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। जिसके बाद युवक को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वही प्रेमिका और उसकी बहन को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।

यह पूरा मामला आज यानि शनिवार सुबह करीब नौ बजे कोलाघाट पुल का है। मिर्जापुर क्षेत्र के ग्राम उदयपुर भूड़ा की एक युवती अपनी बहन के मंगेतर के साथ बाइक से जलालाबाद जा रही थी। कोलाघाट पुल पर जलालाबाद के मालूपुर गांव का रहने वाला युवक प्रेमी को मिला। वह प्रेमी युवक शादीशुदा है जहाँ पुल पर खड़े होकर तीनों लोग कुछ बातचीत कर रहे थे।

प्रेमी ने प्रेमिका से कहा कि वह उसके लिए रामगंगा में कूदकर जान दे देगा। ऐसा कहते हुए वह पुल की रेलिंग पर चढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक को ड्रामा करते देखकर युवती ने उसे धक्का दे दिया। प्रेमी युवक पुल से सीधा नदी में जाकर गिरा। प्रेमी को नदी में डूबता देख प्रेमिका ने शोर मचाया। इस पर आसपास के लोग जुट गए। कुछ लोगों ने नदी में कूदकर युवक को बचा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here