राजस्थान में दहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जलाया

0
Rajasthan

राजस्थान के करौली में दहेज के लिए एक विवाहिता को पेट्रोल डाल कर जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। इस घटना में महिला की जान चली गई। मृतका के पीहर पक्ष ने हिंडोन नई मंडी थाने के बाहर उसका शव रख कर विरोध-प्रदर्शन किया है। उन्होंने आर्थिक सहायता व दोषी ससुरालवालों को गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस के द्वारा पीड़ित परिवार को समझाइश दी गई। बाद में उन्होंने आरोपी पति को हिरासत में लेने और उचित कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद उन्होंने धरना खत्म किया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, भरतपुर निवासी रिंकी की शादी हिंडौन के ब्रह्मपुरी कॉलोनी निवासी भीम सिंह के साथ हुई थी। आग से झुलसी महिला ने मौत से पहले पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि उसका पति भीम सिंह, सास, ससुर, जेठ व अन्य ससुरालजन उसे दहेज के लिए आए दिन प्रताड़ित और मारपीट करते थे। बीते 30 जून को उसने अपने पति के साथ दिल्ली जाने की बात कही, जिसको लेकर परिवारजनों ने झगड़ा किया और उसके ऊपर पेट्रोल डाल दिया और आग लगा दी। आग लगाने से वो बुरी तरह झुलस गई। गंभीर रूप से झुलसी रिंकी को हिंडौन के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया. शुक्रवार को उपचार के दौरान रिंकी की मौत हो गई।

मृतका के पीहर पक्ष की मांग है कि उन्हें आर्थिक सहायता दिलवाई जाए और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो। इसके अलावा, मृतका का अंतिम संस्कार उसके बेटे के हाथों से कराया जाए। बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी रिंकी के बेटे को लेकर घर से फरार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here