अजब प्रेम की गज़ब कहानी: सहेली के प्यार में पत्नी ने पति के साथ रहने से किया इंकार

0
love

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मैनपुरी (Mainpuri) के बिछवां थाना क्षेत्र से एक प्रेम का मामला सामने आया है। यहां एक गांव की एक विवाहित महिला अपनी प्रेमी युवती के साथ बीते तीन महीने पहले कहीं चली गई थी। जिनकी गुमशुदगी दोनों के परिवार वालो ने थाने में दर्ज कराई थी। जब दोनों लापता महिलाओं को मालूम चला कि पुलिस में रिपोर्ट दर्ज हुई तो वह दोनों थाने आ गयीं। इसके बाद परिजनों को भी बुलाया गया पर विवाहिता अपने पति के साथ जाने को तैयार नहीं हुई और अपनी सहेली के साथ नोएडा चली गई।

अपने बच्चो के साथ गायब हुई महिला

बता दे कि नेकपुरा निवासी वंदना पुत्री अशोक कुमार की दोस्ती कुरावली थाना क्षेत्र के गांव हविलिया निवासी खुशबू पत्नी संजीव कुमार से हो गई थी। अक्सर वंदना बाइक से खुशबू से मिलने उसके गांव हविलिया आती जाती थी। अपने साथ ही उसे बाजार कराने ले जाती थी। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती बहुत गहरी हो गई। युवती का आना-जाना और ये दोस्ती खुशबू के पति संजीव को पसंद नहीं थी। इस बात को लेकर हमेशा पति पत्नी के बीच झगड़ा होता रहता था। बीती 27 अप्रैल को खुशबू अपने तीन के साथ घर से गुम हो गई थीं। वहीं उसी दिन वंदना भी अपने घर से गायब हो गई।

पुलिस को युवती ने सुनाई अपनी स्टोरी

वही वंदना की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके पिता ने थाने में दर्ज कराई और 29 अप्रैल को खुशबू के पति संजीव कुमार ने भी पत्नी और बच्चों की गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई। थाना पुलिस छानवीन में लगी हुई थी। परिजनों को शंका थी कि ये दोनों साथ-साथ ही है। शुक्रवार की सुबह वंदना व खुशबू बच्चों के साथ अचानक थाना पहुंची और पुलिस को सारी कहानी बतायी। खुशबू का कहना था कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता था। इसी से तंग आकर वह अपनी सहेली वंदना के साथ जनपद नोएडा थाना सूरजपुर के मलखपुर चली गई थी। वहां दोनों एक कंम्पनी में काम करके अपनी व बच्चों की गुजर बसर कर रही हैं।

पत्नी ने पति के संग जाने से किया इंकार

इसके बाद परिजन भी थाना पहुंच गए पर खुशबू ने पति के साथ जाने से इंकार कर दिया और कहा कि मेरा जीना मरना वंदना के साथ ही है। दोनों ने पुलिस को लिखकर दे दिया कि वह अपनी स्वेच्छा से ही गयी थी। बच्चों ने भी खुशबू की बात का समर्थन किया कि पापा मम्मी की मारपीट करते थे। दोनो सहेलियां बच्चों सहित वापस नोएडा के लिए निकल गए। वहीं परिवार के लोग भी वापस मैनपुरी लौट गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here