इंडोनेशिया में आया जबरदस्त भूकंप, कांप उठा शहर

इंडोनेशिया में 7.6 की तीव्रता के भूकंप के आने से कई इमारतों को नुकसान पहुंचने की खबर आयी है|

0
40

इंडोनेशिया में 7.6 की तीव्रता के भूकंप के आने से कई इमारतों को नुकसान पंहुचा है| रिपोर्ट्स के अनुसार, गहरे समुद्र में आए भीषण भूकंप के प्रभाव से पूर्वी इंडोनेशिया में कई इमारतो को नुकसान पंहुचा है|

भूकंप इतनी तीव्रता से आया था कि , उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में भी इसके झटके महसूस किए गए। इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान एवं भूभौतिकीय एजेंसी ने 7.6 की तीव्रता के भूकंप के बाद सूनामी की चेतावनी जारी की थी, जिसे 3 घंटे बाद वापस ले लिया गया।

एजेंसी के प्रमुख द्विकोरिता कर्णावती ने बताया कि, भूकंप के बाद समुद्र में कोई बड़ा बदलाव नजर नहीं आया। पापुआ और पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांतों सहित कई क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

नेशनल डिजास्टर मिटिगेशन एजेंसी को दक्षिण पश्चिम मालुकु के वाटुवे गांव में मकानों और सामुदायिक इमारतों को नुकसान पहुंचने की खबर मिली है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी छोर से 105 किलोमीटर की गहराई में था।

भूकंप का केंद्र गहराई में होने पर उससे सतह पर नुकसान कम होता है, लेकिन इसके झटके अधिक क्षेत्र में महसूस किए जाते हैं। जैसे इसी केस में भूकंप भले ही 7.6 की तीव्रता का था, लेकिन इसका केंद्र 105 किलोमीटर की गहराई में होने के चलते ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।

हालाँकि, इंडोनेशिया में अक्सर भूकंप आते रहते हैं और यह उस पैसिफिक ‘रिंग ऑफ फायर’ पर स्थित है जहां की धरती अक्सर हिलती रहती है और ज्वालामुखी विस्फोट होते रहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here