UK PM Rishi Sunak: कार की सीट बेल्ट हटाने पर मांगनी पड़ी लोगो से माफ़ी

कार की सीट बेल्ट हटाने पर ऋषि सुनक को लोगो से मांगनी पड़ी माफ़ी, वीडियो हुई वायरल|

0
25

ब्रिटिश के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गए है| इस बार प्रधानमंत्री की बड़े निर्णय की वजह से सुर्खियों में नहीं छाये है बल्कि एक माफी मांगने के कारण चर्चा का विषय बने हुए है|

प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने गुरुवार को उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड में गाड़ी चलाते समय सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाने के दौरान अपनी सीट बेल्ट हटा ली थी| अब उन्होंने सीट बेल्ट हटाने की गलती करने की वजह से लोगो से माफ़ी मांगी है| जिस वजह से वो सुर्खियों में छाये हुए है|

ऋषि सुनुक (Rishi Sunak) के डाउनिंग स्ट्रीट के प्रवक्ता ने कहा कि, उन्होंने सिर्फ थोड़ी देर के लिए अपनी सीट बेल्ट हटाई थी| हालांकि, उन्हें इस गलती का अहसास हुआ है और उन्होंने तुरंत अपनी गलती को मान भी लिया है| वह मानते है कि उन्होंने गलती की है|

प्रधानमंत्री ने मानी अपनी गलती

ब्रिटेन में कार में सीट बेल्ट न लगाने पर 100 पाउंड का “ऑन-द-स्पॉट” जुर्माना वूसलने का प्रावधान है| यदि यह मामला कोर्ट में जाता है तो यह बढ़कर 500 पाउंड तक हो जाता है| ऋषि सुनक के सीट बेल्ट न लगाने का वीडियो जब सोशल मीडिया पर आया तो उन्होंने तुरंत अपनी गलती स्वीकार कर ली है|

उनके प्रवक्ता का कहना है कि, प्रधानमंत्री ने एक छोटी सी क्लिप फिल्माने के लिए अपनी सीट बेल्ट हटाई थी| वह पूरी तरह से स्वीकार करते हैं कि यह गलती थी और इसके लिए वो तहे दिल से माफ़ी मांगते है| प्रधानमंत्री का मानना है कि, वाहन चलते वक़्क़त सभी को सीट बेल्ट का इस्तेमाल करना चाहिए|

ऋषि सुनक ने सीट बेल्ट ना लगाने का नियम तोडा

बता दें कि, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने देशभर में 100 से अधिक परियोजनाओं को फंड देने के लिए अपनी सरकार की नई लेवलिंग अप फंड घोषणाओं को बढ़ावा देने के लिए एक वीडियो फिल्माया था|

इस वीडियो को बनाते समय उनसे सीट बेल्ट ना लगाने का नियम टुटा था| उनका यह वीडियो जैसे ही बिना सीट बेल्ट के दिखा, उनके कुछ विरोधियों ने इसे मुद्दा बनाना स्टार्ट कर दिया| इससे पहले ऋषि सुनक देश के उत्तर में उड़ान भरने के लिए रॉयल एयर फोर्स जेट (Royal Air Force jet) का इस्तेमाल करने के लिए विपक्ष के निशाने पर आ गए थे|

उस दौरान भी वो चर्चा का विषय बने थे| जिसके बाद वो अपनी इस वीडियो को लेकर फिर से सुर्खियों में छा गए है |हालाँकि, इसे लेकर उन्होंने अपनी गलती स्वीकार कर ली है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here