UP: बसपा ने मेयर पद के उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान

बहुजन समाज पार्टी ने लखनऊ से शाहीन बानों को मेयर पद का उम्मीदवार बनाया है।

0
3

बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) ने सोमवार को यानि आज उत्तर प्रदेश के 10 नगर निगमों के लिए मेयर पद के उम्मीदवारों की ऐलान कर दी है। बहुजन समाज पार्टी ने लखनऊ से शाहीन बानों (Shaheen Bano) को मेयर पद का उम्मीदवार बनाया है।

बहुजन समाज पार्टी ने आगरा, लखनऊ, मथुरा, फिरोजबाद, झांसी, सहारनपुर, वाराणसी, प्रयागराज, मुरादाबाद और गोरखपुर के मेयर प्रत्याशियों की घोषणा की है।बहुजन समाज पार्टी ने आगरा की मेयर प्रत्याशी लता, मथुरा के राजा मोहतासिम अहमद, फिरोजाबाद से रुखसाना बेगम, झांसी से भगवान दास फुले, सहारनपुर से खादिजा मसूद, वाराणसी से सुभाष चंद्र माझी, प्रयागराज से सईद अहमद, मुरादाबाद से मोहम्मद यामीन और गोरखपुर से नवल किशोर नाथानी को प्रत्याशी बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here