UP: अतीक के करीबी बिल्डर और करीबियों के ठिकानो पर ED ने डाली रेड

बड़ी संख्या में संपत्तियों के साथ अलग-अलग फर्म, कंपनियों के दस्तावेज भी ईडी ने बरामद किए हैं।

0

Prayagraj News: अतीक अहमद के करीबी बिल्डर और करीबियों के दस ठिकानों पर आज यानि शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापेमारी की है। इस दौरान कुल 17.80 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। वही बड़ी संख्या में संपत्तियों के साथ अलग-अलग फर्म, कंपनियों के दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं, जिन्हें सीज कर दिया गया है। इन दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, अतीक अहमद के भाई अशरफ अहमद के एक बेहद करीबी बिल्डर के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

प्रयागराज में रियल एस्टेट कारोबारी अमित गोयल, अतुल द्विवेदी तो नई दिल्ली में रियल एस्टेट कारोबारी शरद गुप्ता, संतोष गुप्ता के ठिकानों पर छापेमारी की गई है। इस दौरान संदिग्ध पेपर, मोबाइल, हार्ड डिस्क और नकदी बरामद की गई है। कई लैपटॉप और मोबाइल और हार्ड डिस्क भी प्रवर्तन निदेशालय के हाथ लगे हैं। इन कारोबारियों के ठिकानों पर कई दिनों से ताबड़तोड़ कार्रवाई चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here