West Bengal: गृह राज्य मंत्री और बीजेपी विधायक के वाहनों पर हुआ हमला

निसिथ प्रामाणिक ने कहा, देखिए कैसे कार पर तीर चलाए गए, पीछे देखिए कैसे बम फेंके जा रहे हैं, थाने के सामने बम फेंके जा रहे हैं और पुलिस खड़ी देख रही है।

0

पश्चिम बंगाल (West Bengal) के कूचबिहार (Coochbehar) के साहेबगंज (Sahebganj) से एक बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रामाणिक (Nisith Pramanik) और बीजेपी विधायक सुकुमार रॉय (Sukumar Roy) के वाहनों पर घातक हथियारों से हमला किया गया है।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रामाणिक (Nisith Pramanik) ने कहा, ‘देखिए कैसे कार पर तीर चलाए गए, पीछे देखिए कैसे बम फेंके जा रहे हैं, थाने के सामने बम फेंके जा रहे हैं और पुलिस खड़ी देख रही है। आप सोच सकते हैं कि इस राज्य में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है।’

पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार राज्यपाल से मिलने के बाद बाहर आए और कहा कि, ‘हमारे मंत्री के साथ बात हुई, बीजेपी कार्यकर्ताओं पर पुलिस लाठीचार्ज कर रही है और तृणमूल के गुंडे मंत्री की गाड़ी पर तीर और बम बरसा रहे हैं। अगर इस राज्य में एक केंद्रीय गृह राज्य मंत्री की रक्षा नहीं की जा सकती है, तो उनके पास लॉ एंड ऑर्डर नाम की कोई चीज नहीं है। इस भयानक घटना के लिए ममता बनर्जी जिम्मेदार हैं। वह उदयन गुहा जैसे गुंडों को हवा दे रही हैं। मैं तुरंत राज्यपाल को फोन पर फिर से बताऊंगा।’

वही दिल्ली में बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, ‘बंगाल में हिंसा बहुत स्वाभाविक है, हिंसा और बंगाल एक दूसरे का पर्यायवाची है। जब भी चुनाव होता है, तब हिंसा होती है। मुख्यमंत्री उनके भतीजे अभिषेक, पुलिस, गुंडे सब मिल कर वहां हिंसा करते हैं। वहां आम नागरिक को कोई संरक्षण नहीं है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here