जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) की धरती आज फिर से भूकंप के झटकों से कांप उठी है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.0 मापी गई। भूकंप का केंद्र रामबन के पास था धरती से 5 किमी की गहराई में था।
नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी (National Center of Seismology) से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, दोपहर दो बजकर तीन मिनट पर आई इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3 मापी गई। इसका केंद्र रामबन के पास था। हालांकि, भूकंप की तीव्रता कम होने के चलते किसी तरह के जानमाल के नुकसान की संभावना नहीं है। भूकंप की तीव्रता कम होने चलते अधिकांश लोग इसे महसूस भी नहीं कर पाए है।
वही इससे पहले जम्मू कश्मीर में मंगलवार और बुधवार को भी भूकंप के तेज़ झटके महसूस किये गये थे। जिससे स्थानीय लोगों के बीच दहशत फैल गई थी। डोडा और किश्तवाड़ जिलों में शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने की घोषणा कर दी गई थी।
जानकारी के मुताबिक, किश्तवाड़ में बुधवार सुबह आठ बजकर 29 मिनट पर 3.3 तीव्रता का भूकंप आया, जो पांच किलोमीटर की गहराई में केंद्रित था। एनसीएस से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, इससे पहले डोडा में सुबह सात बजकर 56 मिनट पर 3. 5 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया जो दस किलोमीटर की गहराई में केंद्रित था।
मंगलवार देर रात को भी क्षेत्र में दो भूकंप आए। आंकड़ों के अनुसार, भूकंप के झटकों की श्रृंखला में सबसे ताजा झटका किश्तवाड़ में बुधवार को शाम करीब चार बजे महसूस किया गया। इस भूकंप की तीव्रता 3.4 थी और यह पांच किलोमीटर की गहराई में केंद्रित था। जिससे लोगो में दहसत फ़ैल गयी थी।














