कौशाम्बी के रास्ते होकर चित्रकूट जायेंगी यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल

पुलिस ने रूट पर की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था

0

Kaushambi: यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल (Governor Anandi Ben Patel) का आज चित्रकूट भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसके लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारी कर ली है। राज्यपाल के आगमन के पूर्व एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव (SP Brijesh Kumar Srivastava) ने बैठक कर अपने मातहतों को आवश्यक निर्देश भी दिए है।

एसपी ने मंगलवार को सैनी, कड़ा धाम मंझनपुर कोखराज और महेवाघाट थाना प्रभारी के साथ बैठक कर राज्यपाल के जाने वाले रूट पर आवश्यक पुलिस बल तैनात किए जाने और रास्ता क्लियर किए जाने को लेकर कड़े निर्देश दिए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here