कोरोना ने एक बार फिर से लोगो को डराया, 24 घंटों में 341 नए मामले सामने आये

आज सुबह 8 बजे तक देश भर में दर्ज किए गए 341 COVID-19 ​​संक्रमण के मामले में से 292 केरल से थे।

0

कोरोना ने एक बार फिर हर किसी को चिंता में डाल दिया है। बुधवार (20 दिसम्बर) को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 341 नए मामले सामने आए। जबकि केरल में 3 मरीजों की मौत हो गई। मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, आज सुबह 8 बजे तक देश भर में दर्ज किए गए 341 COVID-19 ​​संक्रमण के मामले में से 292 केरल से थे।

COVID-19 ​​संक्रमण के मामले में केरल में 292, तमिलनाडु में 13, महाराष्ट्र में 11, कर्नाटक में 9, तेलंगाना में 4, दिल्ली और गुजरात में 3 जबकि पंजाब और गोवा में एक संक्रमण का मामला सामने आया है। वही केरल में हुई तीन मौतों के साथ, तीन साल पहले फैलने के बाद से केरल में COVID-19 ​​के कारण मरने वाले लोगों की कुल संख्या 72,056 तक पहुंच गई।

देश में कोविड-19 के मामलों में हालिया बढ़ोतरी के बीच दिल्ली में डॉक्टरों ने लोगों को मास्क पहनने, भीड़भाड़ से बचने और स्वस्थ आहार लेने की सलाह दी है। क्रिसमस और नए साल के करीब आने के साथ, शहर के कुछ अस्पतालों के डॉक्टरों ने देश में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘जेएन.1′ के पहले मामले का पता चलने का भी हवाला दिया और लोगों से अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा।

सरकार के सूत्रों के अनुसार, कुछ राज्यों में कोविड-19 सहित श्वसन संबंधी बीमारी के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया 20 दिसंबर को स्वास्थ्य सुविधाओं और सेवाओं की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here