संसद की सुरक्षा सेंध: कर्नाटक पुलिस के पूर्व अधिकारी के बेटे को पुलिस ने किया अरेस्ट

उसे पिछले सप्ताह लोकसभा में हुए सुरक्षा उल्लंघन के बारे में पूछताछ के लिए दिल्ली लाया जा रहा है।

0

संसद की सुरक्षा सेंध (Parliament Security Breach) लगाने के मामले में कर्नाटक पुलिस (Karnataka Police) के पूर्व अधिकारी के बेटे को हिरासत में लिया गया है। अरेस्ट हुआ शख्स कर्नाटक के पूर्व शीर्ष पुलिस अधिकारी का बेटा होने के साथ ही बेंगलुरु में टेक्निकल एक्सपर्ट भी है। हिरासत में लिए गए बागलकोट के इंजीनियर को संसद में घुसने वाले मनोरंजन डी का दोस्त बताया जा रहा है। उसे बुधवार रात हिरासत में लिया गया। उसे पिछले सप्ताह लोकसभा में हुए सुरक्षा उल्लंघन के बारे में पूछताछ के लिए दिल्ली लाया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, हिरासत में लिया गया साईकृष्ण जगली, मनोरंजन डी का दोस्त है। वह उन दो लोगों में से एक है, जिसने लोकसभा में घुसकर रंगीन धुंआ छोड़ा था। मनोरंजन डी इस मामले के चार आरोपियों में से एक है, जो अब आतंकवाद विरोधी कानून, गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत आरोपों का सामना कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, साईकृष्णा और मनोरंजन डी बेंगलुरु इंजीनियरिंग कॉलेज में बैचमेट थे। पूछताछ के दौरान मनोरंजन डी ने कथित तौर पर साईकृष्णा का नाम लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here