संजय के डब्लूएफआई चुनाव जीतने पर साक्षी मलिक ने लिया बड़ा फैसला

संजय कुमार सिंह के भारतीय कुश्ती संघ का अध्यक्ष बनने के तुरंत बाद ही साक्षी मलिक ने सन्यास लेने का फैसला लिया।

0

भारत को 2016 रियो ओलंपिक में पदक दिलाने वाली महिला पहलवान साक्षी मलिक (Sakshi Malik) ने आज यानि गुरुवार (21 दिसंबर) को कुश्ती से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। बृजभूषण शरण सिंह (Brijbhushan Sharan Singh) के करीबी माने जाने वाले संजय कुमार सिंह (Sanjay Kumar Singh) के भारतीय कुश्ती संघ का अध्यक्ष बनने के तुरंत बाद ही साक्षी मलिक (Sakshi Malik) ने सन्यास लेने का फैसला लिया।

साक्षी मलिक (Sakshi Malik) समेत तमाम महिला पहलवानों ने बीते साल WFI के पूर्व चीफ और भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brijbhushan Sharan Singh) पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। महिला पहलवानों के समर्थन में पुरुष पहलवानों ने भी प्रोटेस्ट किया था।

पिछले 11 महीनों से विवादित रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया को आज यानि 21 दिसंबर को नया अध्यक्ष मिल गया है। पिछली बॉडी में जॉइंट सेक्रेटरी रहे संजय कुमार सिंह (Sanjay Kumar Singh) नए अध्यक्ष बने हैं। संजय सिंह फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Bhushan Sharan Singh) के करीबी और सहयोगी माने जाते हैं। इस बीच रेसलर साक्षी मलिक (Sakshi Malik) ने बड़ा ऐलान किया है। साक्षी मलिक (Sakshi Malik) ने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह के फेडरेशन चुनाव जीतने के बाद उन्होंने कुश्ती छोड़ दी है। अब रिंग में नहीं लौटेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here