मुजफ्फरनगर: छात्रा की महिला टीचर ने की जमकर पिटाई

एक महिला टीचर पांचवीं क्लास की छात्रा को बुरी तरह पीट रही है। साथ ही गालिया बकती हुई भी नज़र आ रही है। घटना बघरा ब्लॉक क्षेत्र स्थित कंपोजिट विद्यालय का है।

0

Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) से एक हैरान कर देने वाला मामाल सामने आया है। यहाँ एक टीचर के द्वारा स्टूडेंट को टॉर्चर करने का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैला हुआ है। इस वायरल हो रहे वीडियो में देख जा सकता एक महिला टीचर पांचवीं क्लास की छात्रा को बुरी तरह पीट रही है। साथ ही गालिया बकती हुई भी नज़र आ रही है। घटना बघरा ब्लॉक क्षेत्र स्थित कंपोजिट विद्यालय का है।

बताया जा रहा है कि छात्रा को जब टीचर पीट रही थी तो उस समय किसी अन्य महिला कर्मचारी ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल हुआ तो शिक्षा विभाग तक भी जा पहुंचा। शिक्षा विभाग ने आरोपी महिला टीचर के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है, लेकिन कैमरे के सामने कोई भी अधिकारी इस पर बोलने के लिए तैयार नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here