गाय के प्यार में पागल सांड, मकान की छत पर चढा

0
cow

गाय के प्यार में पूरी तरह से दीवाना हुआ सांड मकान की छत पर चढ़ गया। जिसे उतारने के लिए लोगों को काफी दौड़ धूप करनी पड़ी छत पर चढ़े सांड के मामले को लेकर अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार की घेराबंदी करते हुए एक्स पर लिखा है कि क्या यूपी को 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनामी बनाने का यही एक रास्ता बचा है।

दरअसल जनपद सहारनपुर के नानौता के भनेड़ा खेमचंद गांव में रहने वाले जयपाल सिंह के मकान की छत पर एक बेसहारा सांड गाय के पीछे-पीछे दीवाना होकर सीढियों के सहारे चढ़कर बैठ गया। गाय तो घूम फिर कर सीढियों के माध्यम से वापस उतरकर नीचे आ गई। परंतु छत की कुछ कड़िया टूटने की वजह से ऊपर चढ़ा सांड छत पर ही फंस गया। ग्रामीणों को जैसे ही सांड के छत पर चढ़ने की जानकारी हुई तो मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

ग्रामीणों द्वारा छत पर चढ़े सांड को नीचे उतारने के हर संभव प्रयास किए गए लेकिन कामयाबी नहीं मिलने पर ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना पुलिस के साथ पशु चिकित्सा विभाग को दी गई। लेकिन खबर लिखे जाने तक मौके पर प्रशासन की रेस्क्यू टीम नहीं पहुंची थी।

इस मामले का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने छत पर चढ़े सांड की फोटो एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि क्या उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने का यही एकमात्र रास्ता बचा है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here