UP: विवाहिता ने अपने पति पर लगाया ये आरोप, गुस्से में युवक ने कर दिया ये काम

0
UP

Badaun News: यूपी के बदायूं जिले से एक अजब मामला सामने आया है। जहाँ विवाह के तीन माह बाद विवाहिता ने अपने पति के पुरुष होने पर सवाल उठा दिए। उसने अपने हस्बेंड को नपुंसक बता दिया। इस पर उसके पति ने महिला का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर अपने साले को ही भेज दिया।

अब विवाहिता ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। दहेज उत्पीड़न का आरोप भी लगाया है। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव है। बताया जा रहा है कि गांव की युवती की शादी तीन माह पहले बरेली के आंवला इलाके में हुई थी। वह अपनी ससुराल में दो-चार दिन ही रही होगी। जिसके बाद मायके आ गई। बाद में उसने ससुराल जाने से मना कर दिया। उसकी बात सुनकर मायके के लोग हैरान रह गए। उससे ससुराल न जाने का कारण पूछा। विवाहिता ने पति के पुरुष न होने पर सवाल उठाए।

महिला ने कहा कि पति नपुंसक है। सुहागरात पर उसने दूरी बना ली थी। विवाहिता ने दावा किया कि उन दोनों के बीच शारीरिक संबंध नहीं बने। विवाहिता की बात सुनकर मायके वालों के होश उड़ गए। वहीं विवाहिता ने न्यायालय में दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए परिवाद दायर कर दिया।
उधर, विवाहिता के पति को जब ये सब बातें पता चलीं तो वह हैरान रह गया। वह पत्नी पर बौखला गया। गुस्से में उसने शर्मनाक कदम उठा लिया। उसने एक आपत्तिजनक वीडियो बनाकर अपने साले को भेजा।

बताया जा रहा है कि ये वीडियो पति-पत्नी के निजी पलों का है। वीडियो देखकर युवक की ससुराल में चर्चा शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि इस पर युवती के परिवार में विवाद हुआ। अब पुलिस से शिकायत की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here