UP: महिला ने दिया 3 बेटों को जन्म, पुरे परिवार में छाया खुशियों का माहौल

रामपुर के तहसील स्वार स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव पीड़ा के बाद महिला को भर्ती कराया गया। जहाँ भर्ती होने के बाद महिला ने तीन बच्चो को जन्म दिया।

0

Rampur News: कुदरत के खेल बेहद निराले होते हैं कुछ लोग औलाद पाने की हसरत में ईष्ट देवताओं से लेकर ईश्वर को प्रसन्न करने के लिए क्या-क्या नहीं करते हैं, लेकिन इन सबके बीच रामपुर में एक ऐसे दंपत्ति को इतनी बड़ी खुशी मिली हैं। जिसके बारे में उन्होंने जिंदगी में भी नहीं सोचा था। दरअसल, दम्पति के तीन बच्चे हुए है। उनके तीनों बच्चों का जन्म एक निजी अस्पताल में हुआ है। फिलहाल सभी स्वास्थ्य हैं और उनके जन्म को लेकर परिवार सहित आसपास के इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई है।

जनपद रामपुर के तहसील स्वार स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव पीड़ा के बाद महिला को भर्ती कराया गया। जहाँ उपचार के दौरान उसके कई टेस्ट हुए कहीं ना कहीं चिकित्सक दो शिशुओं का अनुमान लगा रहे थे। इस बीच वह घड़ी भी आ गई जिसका परिवार ही नहीं अस्पताल कर्मियों को भी बेसब्री से इंतजार था फिर महिला ने 3 बेटों को जन्म दिया और पैदाइश के बाद सभी स्वस्थ हैं। अस्पताल की इंतेजामिया नाजिया सिद्दीकी के लिए यह अनुभव काफी अद्भुत रहा है और शिशुओं के माता-पिता के लिए ये सबसे बड़ी ख़ुशी की बात है। जहाँ दम्पति सहित अस्पताल के लोग भी बेहद खुश है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here