Punjab: बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया

तरनतारन में जिले में बीएसएफ के जवानों ने देर रात एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया।

0

पंजाब (Punjab) के तरनतारन में जिले में बीएसएफ के जवानों ने देर रात एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया। देर रात करीब नौ बजकर बारह मिनट पर तरनतारन के टी जे सिंह के पास बीएसएफ जवानों को कुछ संदिग्ध गतिविधियों का अहसास हुआ। तभी उन्हें बॉर्डर पार से एक ड्रोन आता हुआ नज़र आया। बीएसएफ ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया और ड्रोन को मार गिराया। रात के अंधेरे में ड्रोन का कुछ पता नहीं चल पाया।

आज सुबह बीएसएफ ने पंजाब पुलिस की टीम के साथ संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर तरनतारन के लखाना गांव के पास खेत में एक टूटा हुआ ड्रोन बरामद हुआ। बरामद ड्रोन मॉडल डीजेआई मैट्रिस 300 आरटीके सीरीज का क्वाडकॉप्टर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here