Sunday, January 30, 2022
Homeचुनाव 2022उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 समाजवादी पार्टी में नाराजगी का दौर शुरू

उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 समाजवादी पार्टी में नाराजगी का दौर शुरू

यूपी विधानसभा चुनाव 2022, प्रयागराज के लिए सभी दलों में टिकटों का वितरण हो रहा है। किसी विधायक का टिकट कट रहा है तो किसी नए को मिल रहा है। ऐसे ही माहौल के बीच समाजवादी पार्टी में टिकट वितरित होते ही नाराजगी का दौर शुरू हो गया है। टिकट के इसी चक्कर में गुरुवार को दिन में सपा नेता मंजू पाठक और सपा नेता अनूप यादव कार्यकर्ताओं के साथ जार्जटाउन स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। टिकट नहीं दिए जाने की बात कहते हुए कई आरोप लगाए। हालांकि कुछ देर बाद जिलाध्यक्ष ने सभी से वार्ता कर मामला शांत कराया। आश्वासन दिया कि जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष से वार्ता कराई जाएगी।

दरअसल, गुरुवार को सपा नेता मंजू पाठक पार्टी कार्यालय जा पहुंचीं। उनकी नाराजगी शहर उत्तरी से टिकट नहीं मिलने की थी। वह तरह-तरह के आरोप लगाने लगीं। कुछ ही देर में सपा नेता अनूप यादव भी यहां पहुंचे। उनकी भी नाराजगी यही थी। कहा गया कि उत्तरी सीट से कई लोगों ने आवेदन कर रखा था। टिकट के प्रबल दावेदार कई थे। कई ऐसे नए उभरे नेता भी रहे जो कई महीने से इलाके में सक्रिय थे लेकिन टिकट न मिलना था, न मिला।

कुछ देर बाद जिलाध्यक्ष योगेश यादव पहुंचे और सभी को समझाया। शहर उत्तरी के साथ ही जिले की कई ऐसी सीटें हैं, जहां टिकट वितरण के बाद कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। जिलाध्यक्ष योगेश यादव का कहना है कि मंजू पाठक और अनूप यादव से बातचीत की गई है। उन दोनों को आश्वासन दिया गया है कि प्रदेश अध्यक्ष से बातचीत कर उनकी बात राष्ट्रीय अध्यक्ष से भी कराई जाएगी। साथ ही जो भी नाराज कार्यकर्ता हैं, वार्ता कर उनकी भी नाराजगी दूर की जाएगी। साफ है कि अभी और भी कई नेता टिकट नहीं मिलने पर यूं ही गुस्सा दिखाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments