Uttar Pradesh: शादी के अगले दिन करंट लगने से दूल्हे की मौत

0
Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. सुहागरात के अगले दिन दूल्हे की मौत हो गई। दूल्हे की मौत से घर में कोहराम मच गया। जबकि नई नवेली दुल्हन तो बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो एक ही बात पूछ रही थी कि ‘मेरी क्या गलती थी, मेरे साथ ऐसा क्यों हुआ?” वहीं खबर मिलते ही दुल्हन के माता-पिता पहुंचे। शादी की खुशियां महज कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं।

धूमधाम से संपन्न हुई थी शादी

घटना करहल थाना क्षेत्र के नगला कंस गांव की है। गांव निवासी जनवेद का पुत्र सोनू (21) बीए का छात्र था। उसकी शादी किशनी थाना क्षेत्र के नगला सदा सौज गांव निवासी आरती के साथ तय हुई थी। 11 मई को तय मुहूर्त पर किशनी के हनुमानगढ़ी स्थित एक मैरिज होम में धूमधाम के साथ शादी संपन्न हुई।

हुआ ये हादसा

इसके बाद 12 मई को वह पत्नी को विदा कराकर घर आ गया। नवेली बहू के घर आने से घर में खुशियों का माहौल था। सारा दिन घर में रिश्तेदारों आदि की मौजूदगी में कार्यक्रम चलते रहे। शनिवार की शाम सोनू इंवर्टर का तार लगा रहा था। तभी उसे करंट लग गया। इस पर वह बेसुध होकर गिर गया।

बेसुध होने के बाद परिजन उसे आनन-फानन मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। शादी वाले घर में पलक झपकते ही खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया। रविवार को गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here