Uttar Pradesh: फिरौती के लिए युवक की अपहरण के बाद हत्या

5 लाख की फिरौती मांग की गई थी।

0
5
Youth kidnapped

उत्तर प्रदेश के महोबा में, पांच दिन पहले एक 20 वर्षीय पुरुष के अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अधिकारियों ने कहा, युवक की हत्या की गुत्थी सुलझा ली गई है। पुलिस के मुताबिक, 5 लाख रुपये की फिरौती की मांग पूरी नहीं होने पर “ब्लड गे डेटिंग ऐप” के जरिए जुड़े युवक के दो साथियों ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने युवक का शव बरामद कर लिया है। दोनों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को महोबा शहर के कोतवाली इलाके के ममला रोड पर रेलवे क्रासिंग के पास युवक की लाश मिली है। पुलिस के अनुसार आरोपी जितेंद्र कुशवाहा और सूरज सेंगर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

महोबा पुलिस अधिकारी अपर्णा गुप्ता ने बताया कि बीते 22 मार्च को मृतक जितेंद्र यादव के मामा गजराज यादव ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कुछ देर बाद मोबाइल फोन से 5 लाख की फिरौती की मांग की गई थी। उन्होंने बताया कि ‘ब्लूड गे डेटिंग ऐप’ के माध्यम से युवक जितेंद्र यादव का फतेहपुर जनपद में रहने वाले सूरत सेगर और चरखारी नगर में रहने वाले नितेन्द्र कुशवाहा से संपर्क हुआ था।

जानकारी के अनुसार मृतक जितेंद्र के पास करीब 10 बीघा जमीन थी। दोनों दोस्तों को जितेंद्र की जमीन का लालच हो गया था। जिसके कारण दोनों ने जितेंद्र की अपहरण के बाद उसके मामा गजराज यादव से 5 लाख की फिरौती की मांग की थी। फिरौती की मांग पूरी ना होने पर दोनों ने मिलकर जितेंद्र का मुंह दबा हाथ पैर बांध रस्सी से गला घोंटकर मार दिया। बाद में दोनों ने ही शव को दफना दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here