Varanasi: प्रधानमंत्री आज गंगा विलास को हरी झंडी दिखाने के साथ टेंट सिटी का करेंगे श्री गणेश

पांच सितारा होटल की सुविधाओं से लैस टेंट सिटी में गंगा दर्शन विला सबसे खास आकर्षण वाला है।

1
45

गंगा विलास क्रूज (Ganga Vilas Cruise) को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाएंगे| रविदास घाट पर आयोजित भव्य समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय जलपत्तन मंत्री सर्बानंद सोनोवाल भी मौजूद रहेंगे। टेंट सिटी को पूरी तरह से संवार लिया गया है। 15 जनवरी से इसमें पर्यटक ठहरने लगेंगे। गंगा विलास क्रूज (Ganga Vilas Cruise) को रवाना करने के साथ -साथ आज टेंट सिटी का श्री गणेश भी होगा|

काशी घाट के किनारे तम्बुओ में रह रहे लोगो को रोज़गार मिलेगा

टेंट सिटी बसाने में विकास प्राधिकरण के द्वारा जनसुविधाओं का विस्तार किया गया है। पानी के लिए सरकार ने बोरिंग कराई है और सीवर लाइन बिछाई गई है। टेंट सिटी से निकलने वाले सीवर को पंप कर के सीधे रामनगर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट ले जाया जाएगा। साफ सफाई के लिए नगर निगम के लोग तैनात किये गये हैं। टेंट सिटी की सुरक्षा के लिए अस्थाई पुलिस चौकी रहेगी। बाढ़ के समय कुछ महीनो के लिए टेंट सिटी को यहां से हटा लिया जाएगा। काशी के घाटों के पार रेत पर बनकर तैयार तंबुओं का शहर से स्थानीय लोगों को बड़ी तादात में रोजगार मिलेगा।

पूर्वांचल के उत्पादों को नया बाजार उपलब्ध होगा

साथ ही पूर्वांचल के उत्पादों को नया बाजार उपलब्ध होगा। यहां बता दें कि कछुआ सेंचुरी के कारण गंगा पार रेती में किसी तरह के आयोजन पर एनजीटी का आदेश आड़े आ रहा था, लेकिन सरकार के प्रयास से कछुआ सेंचुरी शिफ्ट होने के बाद इस समस्या का भी समाधान हो गया है और गंगा पार फैली रेती को पर्यटन का नया केंद्र बनाने की तैयारी शुरू हो गई है।

टेंट सिटी तीन क्लस्टर में व्यवस्थित है

वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल ने बताया कि, टेंट सिटी को तीन क्लस्टर में स्थापित किया गया है और प्रत्येक क्लस्टर में दो सौ टेंट हैं। इसमें विला, सुपर डीलक्स और डीलक्स रूम का इंतज़ाम है। ठहरने की सुविधा के लिए स्विस कॉटेज, रिसेप्शन एरिया, गेमिंग जोन, रेस्टोरेंट, डायनिंग एरिया, कांफ्रेंस हॉल, स्पा एवं योग केंद्र, लाइब्रेरी और आर्ट गैलरी के अतिरिक्त वाटर स्पोर्ट्स, कैमल व हार्स राइडिंग आदि तथा अन्य सांस्कृतिक गतिविधियां उपलब्ध होंगी।

टेंट सिटी से बाहर आते ही गंगा का दर्शन होगा

पांच सितारा होटल की सुविधाओं से लैस टेंट सिटी में गंगा दर्शन विला सबसे खास आकर्षण वाला है। इसके अलावा अन्य टेंट कॉटेज भी हैं। यहां खास बनारसी खानपान होगा। इसके अलावा खास थीम पर लाइटिंग और डेकोरेशन किया गया है। ऐतिहासिक घाटों, गंगा और पूरे टेंट सिटी का नजारा देखने के लिए स्टेनलेस स्टील का 32 फीट ऊंचा गंगा वाच टावर बनाया गया है। यहां से पर्यटक घाटों और गंगा का एरियल व्यू देख सकेंगे।

पर्यटक गंगा आरती के साथ आरती कर भी सकेंगे। वहीं एक बड़ा डाइनिंग हॉल और कांफ्रेंस के लिए बड़ा और सुविधा युक्त हॉल होगा, जहां 800 डेलीगेट्स एक साथ आ सकते हैं। टेंट सिटी से बाहर आते ही गंगा का दर्शन होगा।

1 COMMENT

  1. […] संगम पर मकर संक्रांति (Makar Sankranti) स्नान की तैयारियों को कल देर शाम अंतिम रूप दे दिया गया था। मकर संक्रान्ति (Makar Sankranti) के स्नान के लिए 15 घाटों पर श्रद्धालुओं को डुबकी लगाने की व्यवस्था की गई है। इस साल भी दो दिन श्रद्धालु मकर संक्रांति (Makar Sankranti) को स्नान करेंगे। शनिवार की रात सूर्य उत्तरायण हो रहे हैं, स्नान सुबह से ही आरंभ हो चुका है, लेकिन पुण्यकाल की मान्यता रखने वाले रविवार को संक्रांति की डुबकी लगाएंगे। […]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here