वाराणसी: जुमे की नमाज को लेकर पुलिस रही अलर्ट

0
Varanasi

Varanasi: वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर के व्यासजी के तहखाने में पूजा का अधिकार हिंदू पक्ष को मिलने के बाद पहले जुमे की नमाज को लेकर शुक्रवार को सुबह से पुलिस अलर्ट मोड में रही। पुलिस अधिकारियों के निर्देशन पर सभी पुलिसकर्मी सतर्क रहे। अधिकारी भी सुबह से गश्त कर रहे थे। बांसफाटक इलाके में मंडुआडीह थाना प्रभारी भरत उपाध्याय ने गश्त किया।

ज्ञानवापी में सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन ने कहा कि सभी संवेदनशील स्थानों पर और पुलिस के अनुभव के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है। जुमे की नमाज को लेकर ज्ञानवापी के आसपास के इलाकों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात की गयी थी। इसी क्रम में नई सड़क पर पुलिस टीम ने गश्त किया। नई सड़क इलाके में फोर्स के साथ चेतगंज थाना प्रभारी डॉ. आशीष मिश्र ने गश्त कर टीम को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। दालमंडी और सराय हड़हा इलाके में एक भी दुकान नहीं खुली थी। बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ था। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई भी अप्रिय घटना सामने नहीं आयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here