सफाईकर्मी द्वारा मृत जानवर को राप्ती नदी में फेकने का वीडियो हुआ वायरल

0
Rapti river

सिद्धार्थनगर: एक तरफ नदियों को प्रदूषण मुक्त करने के लिए सरकार करोड़ो रुपये खर्च कर रही है, वही जिले की बाँसी (Bansi) नगरपालिका परिषद के 2 सफाईकर्मीयों द्वारा मृत जानवर को राप्ती नदी (Rapti river) में फेकने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि राप्ती नदी (Rapti river) पुल से सटाकर लगाई गाड़ी से सफाईकर्मी मृत जानवर को निकालकर नदी में फेकते नजर आ रहे है। जिसका वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। यह वीडियो दो दिन पहले का बताया जा रहा है। वही जब हमने इस मामले को लेकर नगरपालिका परिषद बाँसी के अधिशाषी अधिकारी से बात की तो उन्होंने कहा कि मीडिया द्वारा मुझे जानकारी हुई है और इसकी जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here