बाँदा: जंगल में नाबालिग छात्रा के साथ किया दुष्कर्म

0
Banda

Banda: जंगल में बकरियां चराने गई नाबालिग छात्रा से गांव के ही एक युवक ने जबरदस्ती दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। रोती बिलखती छात्रा ने घर पहुंचकर घर वालों से आप बीती बताई तो पिता ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया है।

आपको बता दें कि बाँदा (Banda) के कमासिन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दस वर्षीय बालिका घर से बाहर जंगल में बकरियां चराने गई थी। तभी गांव के ही सोलह वर्षीय युवक ने उसे दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने घर पहुंचकर अपनी मां से पूरी घटना बताई, जिसके बाद पुलिस से शिकायत कर मुकदमा दर्ज कराया गया है। बालिका कक्षा पांच और किशोर कक्षा नौ का छात्र बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here