बाँदा: पुलिस लाइन में मृत पुलिसकर्मी को दी गई शोक सलामी

पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र, पुलिस अधीक्षक बांदा, अपर पुलिस अधीक्षक बांदा व अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा पुष्पचक्र अर्पित कर मृत पुलिकर्मी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।

0
Banda

Banda: आज दिनांक 08.08.2023 को पुलिस लाइन में मृत पुलिस कर्मी के सम्मान में शोक सलामी का आयोजन किया गया। कल रात्रि को पुलिस लाइन बाँदा (Banda) में तैनात आरक्षी स्व0 सोनेलाल यादव सोते समय बैरक का छज्जा गिरने से गम्भीर रुप से घायल हो गये, जिनकी इलाज के दौरान असामयिक दुःखद मृत्यु हो गई। पुलिस लाइन बाँदा में शोक सलामी का आयोजन किया गया।

शोक सभा में पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र डॉ0 विपिन कुमार मिश्र, पुलिस अधीक्षक बाँदा श्री अंकुर अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक बाँदा श्री लक्ष्मी निवास मिश्र, समस्त क्षेत्राधिकारीगण व अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा मृत पुलिसकर्मी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई तथा सेरेमोनियल गार्द द्वारा शोक सलामी दी गई।

मूल रुप से जनपद कानपुर देहात के रहने वाले आरक्षी के परिजन भी इस दौरान उपस्थित रहे। पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ0 विपिन कुमार मिश्र व पुलिस अधीक्षक बाँदा (Banda) श्री अंकुर अग्रवाल द्वारा शोकाकुल परिवार के लोगों को ढ़ाढस बंधाया गया। उन्होंने कहा कि अपार दुःख की इस घड़ी में पूरा पुलिस परिवार मृतक के परिजनों के साथ खड़ा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here